बहराइच। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पुरैना में आयोजित मोहर्रम मेले के दौरान नहर में डूबे युवक का शव रविवार सुबह करीब पांच बजे बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान चन्द्रावा निवासी 20 वर्षीय सत्यम पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम मेले के दौरान सत्यम अचानक नहर में डूब गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-calls-for-women-empowerment-calls-women-reservation-a-historic-opportunity/ प्रशासन ने लगभग एक घंटे के भीतर ही नहर का पानी रुकवा दिया, जिससे खोजबीन में आसानी हो सके।पूरी रात पुलिस, गोताखोरों और ग्रामीणों द्वारा युवक की तलाश जारी रही। रविवार सुबह करीब पांच बजे जब नहर का जलस्तर कम हुआ, तब सत्यम का शव डूबने के स्थान से लगभग 20 मीटर दूर नहर किनारे आधा डूबा हुआ दिखाई दिया।शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि सत्यम की शादी महज दो माह पहले ही हुई थी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।