तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान वन कर्मी पर हमला, गंभीर रूप से घायल

Share

बहराइच। थाना रामगांव क्षेत्र के हमीदपुर गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक वन कर्मी पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल वन कर्मी की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जो बहराइच वन विभाग में तैनात है। घटना उस समय हुई जब वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने अचानक हमला कर राहुल को घायल कर दिया।घायल वन कर्मी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।गौरतलब है कि इससे पहले भी तेंदुए ने गांव में सात लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था, जिसके बाद से वन विभाग द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/bangladesh-foreign-minister-who-met-jaishankar-said-send-sheikh-hasina-back/फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व वन विभाग की टीमें सतर्क हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *