ओबरा, सोनभद्र। ओबरा थाने के नवागत थाना प्रभारी नागेश सिंह के पदभार ग्रहण करने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ओबरा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर पहुंचकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने किया।कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया तथा उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने उम्मीद जताई कि नवागत थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाया जाएगा तथा जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने को लेकर थाना प्रभारी से चर्चा की। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल रहा। इस अवसर पर भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सेठ, पूर्व पुस्तकालय मंत्री कुमार सौरभ सिंह, मंडल मंत्री रिजवान अहमद, अनीश सेठ, मुकेश पाण्डेय, सागर महरोलिया, गुलाम वाहिद, आदित्य विश्वकर्मा, मोनू रावत, राजा गुप्ता और राजेश निषाद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।