शेरकोट । नगर की राजनीति में शुक्रवार को उस समय अचानक हलचल तेज हो गई, जब चार बार विधायक रह चुके पूर्व भाजपा विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह और नगर के वरिष्ठ समाजसेवी हाजी मोहम्मद अहसान की करीब एक घंटे तक मुलाकात हुई। दोनों के बीच हुई लंबी बातचीत के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों के बीच तक इस मुलाकात के मायने तलाशे जाने लगे हैं।मुलाकात भले ही हाजी मोहम्मद अहसान ने शिष्टाचार भेंट बताया हो, लेकिन करीब एक घंटे तक चली बातचीत ने चर्चाओं को हवा दे दी है।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/खासकर ऐसे समय में, जब 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। दोनों के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, सूत्रों के हवाले से 2027 के विधानसभा चुनाव समेत क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर बातचीत होने की चर्चा है।डॉ. इंद्रदेव सिंह का क्षेत्र की राजनीति में लंबा अनुभव रहा है। उपलब्ध सार्वजनिक रिकॉर्ड के अनुसार वह अफजलगढ़ से चार बार विधायक रह चुके हैं।अब सवाल यही है—क्या यह सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात थी या आने वाले दिनों में इसके कोई राजनीतिक मायने भी सामने आएंगे? फिलहाल जवाब किसी के पास नहीं, लेकिन इस मुलाकात ने नगर की सियासी चर्चाओं को जरूर गर्म कर दिया है।