भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने की राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट

Share
लखनऊ। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह के नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने रक्षा मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट कर तथा अंगवस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया और गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। read more;https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/……………अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता प्रकट करने का पावन पर्व है। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *