*फिरोजाबाद*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत बुधवार को थाना लाइनपार पुलिस ने जुआ एवं सट्टा से जुड़े 61 अभियोगों के माल मुकदमाती का नियमानुसार निस्तारण कराया। निस्तारित की गई सामग्री का कुल मूल्य 1,55,785 रुपये बताया गया है।थाना लाइनपार में दर्ज 61 मामलों से संबंधित माल मुकदमाती के निस्तारण के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट, फिरोजाबाद से आदेश प्राप्त होने के बाद क्षेत्राधिकारी सदर, नायब तहसीलदार सदर और थाना पुलिस की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के साथ संपन्न कराई गई।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/इसके बाद नियमानुसार जब्त सामग्री का विनिष्टीकरण किया गया।निस्तारण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर तेजस त्रिपाठी, नायब तहसीलदार सदर शिवम भारद्वाज, थाना प्रभारी रमित कुमार आर्य तथा एचएम माल चंदन सिंह मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य थानों में लंबित माल मुकदमाती का समयबद्ध और विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित करना है।