भदोही। मोहर्रम के चांद दिखने से लेकर यौमे आशूरा तक यानी 10वीं मोहर्रम तक जिस तरह से पर्व को सौहार्द वातावरण व शांति व्यवस्था को कायम करते हुए सम्पन्न कराने में शासन-प्रशासन का सहयोग रहा वह काबिले तारीफ रहा। उक्त बातें पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उ0प्र0 सरकार व भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रहे सिद्दीकी ने मोहर्रम (यौमे आशूरा) बड़े ही शांति व भाईचारे तथा आपसी सामंजस को कायम करते हुए मनाया गया यह भदोही वासियों के लिए बड़े ही फख्र की बात है। श्री सिद्दीकी ने कहा मोहर्रम के एक तारीख से लेकर सम्पन्न होने तक दुलदुल जुलूस अखाड़ेदार, ताजिया जुलूस ने समय को ध्यान में रखते हुए मोहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराया वह भदोही के इतिहास में एक नजीर पेश किया। बिजली विभाग ने भी बड़ा सहयोग किया, पर्व के समय कहीं भी फाल्ट होती रही तो विधुत विभाग के आला अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ मातहतों को दिशा-निर्देश देते रहे और उसे अल्पसमय में ही ठीक कर विधुत बहाल कर दिया जाता रहा इसके लिए विधुत विभाग को कोटि-कोटि धन्यवाद।read more:https://pahaltoday.com/delay-in-justice-leads-to-failure-of-justice-prof-vijay-tiwa श्री सिद्दीकी ने मोहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने में जिलाधिकारी शैलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल, उपजिलाधिकारी अरुण गिरी, क्षेत्राधिकारी सुमित त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय व कस्बा चौकी इंचार्ज भरत भूषण सिंह सहित बाहर से आई हुई पुलिस फोर्स ने अहम किरदार निभाई। कहा भदोही की गंगा जमुनी तहजीब व यहां के ताना-बाना को बरकार रखते हुए हमारे हिन्दू भाइयों ने पर्व में शामिल होकर सौहार्द वातावरण में सम्पन्न कराया वह काबिले तारीफ और मुबारकबाद के मस्तहक हैं। श्री सिद्दीकी ने कहा पर्व को भाईचारे व एक माला में पिरोते हुए सम्पन्न कराने में भदोही की सूझबूझ वाली अवाम को बहोत-बहोत मुबारकबाद जिन्होंने शासन-प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने में सहयोग किया। श्री सिद्दीकी ने दुलदुल कमेटी के अध्यक्ष अख्तर खान, सभी अखाड़ा जुलूस व ताजिया जुलूस सहित शासन-प्रशासन व भदोही की अवाम को बहोत-बहोत मुबारकबाद दी और कहा इसी खूबसूरती के साथ हम सभी लोग हर पर्वो को मिलजुल कर मनाएं यही ईश्वर से कामना है।