ओवरलोडिंग से बचाव के लिए ट्रांसफार्मरों में भरा गया मिनरल पैराफिन बेस्ड ऑयल

Share
शेरकोट । गर्मी के मौसम में बढ़ती बिजली खपत के कारण ट्रांसफार्मरों पर बढ़ रहे दबाव को देखते हुए विद्युत विभाग ने नगर क्षेत्र के विभिन्न ट्रांसफार्मरों का रखरखाव कार्य तेज कर दिया है। विभाग द्वारा कई स्थानों पर स्थापित ट्रांसफार्मरों में मिनरल पैराफिन बेस्ड ऑयल भरकर उनकी कार्यक्षमता और शीतलन क्षमता को बेहतर बनाने का कार्य किया गया।read more:https://pahaltoday.com/barabanki-festival-will-be-inaugurated-from-april-10/विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता मोईनुद्दीन ने बताया कि गर्मी के दौरान बिजली की मांग बढ़ने से ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त भार पड़ता है, जिससे उनके खराब होने की आशंका बनी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए एजाज रोड स्थित 250 केवीए ट्रांसफार्मर में 60 लीटर, एलटी रोड स्थित ट्रांसफार्मर में 60 लीटर, काजी सराय स्थित 400 केवीए ट्रांसफार्मर में 100 लीटर, विशाल बिल्डिंग क्षेत्र के 400 केवीए ट्रांसफार्मर में 60 लीटर तथा 630 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर में 60 लीटर मिनरल पैराफिन बेस्ड ऑयल भरा गया है।उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मरों में ऑयल भरने से उनकी कूलिंग व्यवस्था बेहतर होगी और ओवरलोड की स्थिति में ट्रांसफार्मरों के फुंकने की संभावना कम होगी। विभाग का उद्देश्य गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *