गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक मामले में वांछित दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस के अनुसार रविवार 28 जून 2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना गहमर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में अभियान चला रहे थे।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-was-a-leading-leader-in-the-countrys-politics-rajnath/ इसी दौरान थाना गहमर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 116/2026, धारा 70(2) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित दो वांछित बाल अपचारियों को लहना तिराहा के पास से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक थाना गहमर ने अपनी पुलिस टीम के साथ अंजाम दिया।