बहराइच। जिले में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के गंभीर आरोपों में भाजपा नेता पवन जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई कोतवाली देहात पुलिस ने भारी फोर्स के साथ की।read more:https://khabarentertainment.in/preparations-for-census-2027-in-full-swing-in-deoband-276-personnel-trained/जानकारी के अनुसार, पवन जायसवाल, जो कोतवाली नगर क्षेत्र के अटकोनवा निवासी हैं, पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी इकरारनामा तैयार कर जमीन से जुड़े मामले में धोखाधड़ी की। आरोप यह भी है कि उन्होंने आवेदिका को जमीन किसी और को न बेचने के लिए धमकाया और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अनुचित धन की मांग की। मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं—419, 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया है, जो सभी गैर-जमानती अपराधों की श्रेणी में आती हैं। कार्रवाई के दौरान कोतवाल देहात दद्दन सिंह अपनी टीम के साथ आरोपी के घर पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह पूरा मामला बहराइच के कोतवाली नगर क्षेत्र के अटकोनवा इलाके से जुड़ा हुआ है, जहां इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।