बार-बालाओं के डांस में बवाल, दूल्हे समेत पूरे परिवार पर हमला—गर्भवती बहन सहित कई घायल

Share

बहराइच। जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के लालपुर मीरामऊ गांव में बार-बालाओं के डांस के दौरान हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दबंगों ने दूल्हे समेत उसके पूरे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-kangra-police-youth-arrested-with-drugs-in-hrtc-bus/मिली जानकारी के अनुसार, 20 तारीख को विवाह संपन्न होने के बाद गांव में कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बार-बालाओं के डांस के बीच कुछ लोगों ने दूल्हे पक्ष से साथ नाचने का दबाव बनाया। मना करने पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दबंगों ने हमला कर दिया। हमले में 20 वर्षीय दूल्हा प्रभु, उसके पिता माता प्रसाद (50 वर्ष), माता शांति (48 वर्ष) और गर्भवती बहन पूजा (25 वर्ष) समेत परिवार के कई लोग घायल हो गए। घटना के दौरान जमकर लाठियां चलीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। यह घटना बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र के लालपुर मीरामऊ गांव की है, जहां इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *