भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने बसहिया पाते में किसान चौपाल का किया आयोजन

Share

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने बसहिया पाते में किसान चौपाल का किया आयोजन

मोदी योगी की सरकार किसानों के हित में कर रही है काम-अतुल

जरवल/बहराइच ,भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मण्डल जरवल के ग्राम बसहिया पाते में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के मुख्य अतिथि एवं भारतीय किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी अतुल कुमार सिंह   एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मेंं लोकतंत्र सेनानी प्रमोद कुमार गुप्ता के द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर मल्यार्पण कर चौपाल एवं यात्रा का शुभारंभ किया गया। चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अतुल कुमार सिंह ने कहा कि योगी मोदी की सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है किसानों के कल्याण के लिए किसान सम्मान निधि, किसान बीमा, दुर्घटना योजना सहित दर्जनों योजना संचालित है। उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2024-25 में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2,275 प्रति कुंतल निर्धारित किया है। गेहूं का मूल्य भुगतान PFMS के माध्यम से 48 घंटे के अंदर सीधे आप लोगों के आधार लिंक खाते में करने की व्यवस्था की गई है। इस वर्ष बटाई दार किसान पंजीकरण कराकर अपने गेहूं की बिक्री कर सकेंगे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा गणमान्यजों के साथ किसान के दरवाजे पर खूंटे से बंधी गौमाता की विधिवत पूजा कर गुड़ चना एवं हरी घास खिलाया गया तथा ट्रैक्टर, चारा मशीन और हल सहित अन्य कृषि उपकरणों पर रोली चंदन एव फूल अर्पित कर पूजन किया गया। गांव में ग्राम परिक्रमा यात्रा करके किसानों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं के पत्रक घर घर सघन सम्पर्क कर वितरित किए गए। उन्होंने यभ बताया कि 1 मार्च से 15 जून, 2024 तक गेहूं खरीद में किसानों किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह प्रदेश सरकार की प्राथमिक वरीयता है।अतिथियों का स्वागत भारतीय किसान मोर्चा मण्डल जरवल के अध्यक्ष ओम चन्द वर्मा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।विशिष्ट अतिथि प्रमोद कुमार गुप्ता ने केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर घर घर सघन सम्पर्क किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भाजपा जरवल पवन वर्मा एवं संचालन मंडल महामंत्री प्रदीप जायसवाल के द्वारा किया गया। भारतीय जनता पार्टी ग्राम परिक्रमा यात्रा में जिला प्रतिनिधि ओम प्रकाश अवस्थी, प्रशान्त अग्निहोत्री, राम मूर्ति वर्मा, कमलेश कुमार त्रिपाठी, जितेन्द्र कुमार सिंह, एकमाल हुसैन,सगीर खान, रईश अहमद, आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *