भारत विकास परिषद ने चित्रकला प्रतियोगिता, गोष्ठी का आयोजन किया

Share

बहराइच ( नानपारा )l भारत विकास परिषद महात्मा बुद्ध शाखा नानपारा ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज  चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया  इस अवसर पर शाखा गतिविधि संयोजक महिला श्रीमती श्वेता सिंह ने प्रतिभागी बच्चों को पर्यावरण विषय प्रदान किया  छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण के विभिन्न विषयों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया l प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सुश्री वासुई सिंह द्वितीय पुरस्कार नैंसी पासवान एवं तृतीय पुरस्कार शुभम कुमार को मिला ! इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभाग कर रहे बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया !read more:https://pahaltoday.com/ghaziabad-premier-league-inaugurated-with-great-fanfare-in-raj-nagar-extension-summercool-tigers-owner-sanjeev-gupta-welcomed-upca-president-nidhipati-singhania/इस आयोजन में उपस्थित परिषद के सदस्यों ने पर्यावरण पर एक गोष्ठी भी की जिसमें वर्तमान समय में पर्यावरण के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई वृक्षों की कटान, विभिन्न प्रकार के वायु प्रदूषण, सिंगल यूज प्लास्टिक और डिस्पोजेबल बोतल और गिलास का प्रयोग न किए जाने का सुझाव दिया lअधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाए जाने, कपड़े के झोले का प्रयोग और शीशे तथा स्टील की बोतल प्रयोग करने पर बल दिया गया lगोष्ठी में अध्यक्ष धर्मेंद्र कांत, सचिव उमेश चंद्र शाह, मार्गदर्शक मंडल से सुरेश चंद्र शाह , नरेश अग्रवाल,संत बहादुर वर्मा,अजय कुमार अग्रवाल ,राजेंद्र मित्तल,गोपाल टेकरीवाल एवं मनोज तिवारी उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *