प्रदेश सचिव बनने पर डॉ. शिव प्रताप यादव का भव्य स्वागत, सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Share
गाजीपुर। समाजवादी शिक्षक सभा उत्तर प्रदेश में डॉ. शिव प्रताप यादव को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर जनपद गाजीपुर में खुशी की लहर दौड़ गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश तथा समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति से उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय, बंशी बाजार गाजीपुर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. शिव प्रताप यादव को पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं संगठनात्मक भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. शिव प्रताप यादव लंबे समय से शिक्षा, समाजसेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/the-fifth-module-of-the-fourth-advanced-facial-aesthetics-course-was-organised-at-its-dental-college/शिक्षकों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर उनकी गंभीरता एवं संघर्षशीलता को देखते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताया है। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में समाजवादी शिक्षक सभा प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत होगी। अपने सम्मान से अभिभूत डॉ. शिव प्रताप यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा शिक्षक हितों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे। साथ ही संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि डॉ. शिव प्रताप यादव समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ शिक्षकों को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। फोटो कैप्शन : गाजीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में नव-नियुक्त प्रदेश सचिव डॉ. शिव प्रताप यादव का स्वागत एवं सम्मान करते समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *