जनगणना में अनियमितता का आरोप, निष्पक्ष सर्वे की उठी मांग

Share

बहराइच ( कैसरगंज )। तहसील कैसरगंज क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्य को लेकर निषाद पार्टी ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। पार्टी के जिला महासचिव पंकज कुमार निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष एवं पारदर्शी जनगणना कराने की मांग की। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र के मछुआ बहुल गांवों में तैनात जनगणना कर्मी लोगों से उनकी जाति एवं उपजाति की सही जानकारी लिए बिना ही विवरण दर्ज कर रहे हैं। आरोप है कि अनुसूचित जाति ‘मझवार’ की उपजातियों—जैसे निषाद, कश्यप, कहार, केवट, मल्लाह, गोड़िया, धुरिया, चाई आदि—के लोगों का डेटा गलत तरीके से दर्ज किया जा रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जब कोई व्यक्ति अपने विवरण में ‘मझवार’ दर्ज कराने की बात करता है, तो कुछ जनगणना कर्मी उससे जाति प्रमाण पत्र या अन्य दस्तावेज मांगकर अनावश्यक रूप से परेशान करते हैं।read more:https://pahaltoday.com/a-review-meeting-was-held-for-the-successful-and-fair-conduct-of-the-constable-recruitment-examination-2025-of-the-uttar-pradesh-police-recruitment-and-promotion-board/जबकि जनगणना के दिशा-निर्देशों के अनुसार किसी भी व्यक्ति से कागजात मांगकर उसे प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए। निषाद पार्टी के पदाधिकारियों ने मांग की कि जनगणना कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए  जाएं कि वे मछुआ समाज के लोगों द्वारा दी गई सही जानकारी को ही रजिस्टर में दर्ज करें और सर्वेक्षण कार्य को पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल निषाद, निषाद युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष बृजेश निषाद, कैसरगंज विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र निषाद, पयागपुर विधानसभा अध्यक्ष शिवराज निषाद, निषाद एकता परिषद के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र निषाद, जिला कार्यक्रम सचिव पवन निषाद, सुखराम उर्फ पप्पू निषाद, शिवकुमार निषाद, लक्ष्मण निषाद, महेश चंद्र निषाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *