टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर में 103 मरीजों की जांच

Share
  बड़हलगंज। जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में चल रहे 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुढनपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य टीबी के संभावित मरीजों की समय रहते पहचान कर उन्हें उपचार उपलब्ध कराना तथा जिले को टीबी मुक्त बनाने के अभियान को गति देना रहा।read more:https://pahaltoday.com/online-applications-for-three-schemes-including-chief-minister-matsya-sampada-will-start-from-june-8/शिविर में एआई आधारित डिजिटल एक्स-रे, निःशुल्क बलगम जांच, हीमोग्लोबिन व रैंडम ब्लड शुगर की जांच, रक्तचाप, वजन तथा बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी गैर-संचारी बीमारियों की स्क्रीनिंग तथा निःशुल्क दवा वितरण भी किया गया।स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला स्वास्थ्य समिति ने लोगों से अपील की कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, बलगम में खून, बिना कारण वजन घटना, भूख न लगना या रात में अधिक पसीना आने जैसे लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।जिला चिकित्सालय गोरखपुर के चिकित्सक डॉ. फैजल निसार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में फार्मासिस्ट शत्रुघ्न, स्टाफ नर्स अर्चना सिंह व सुशील सिंह, लैब टेक्निशियन पूर्णेंद्र श्रीवास्तव, धर्मेंद्र राय व पंकज राजभर तथा एक्स-रे टेक्निशियन श्यामजी शुक्ला ने सेवाएं दीं। शिविर में कुल 103 मरीजों की जांच की गई, जिनमें 73 लोगों का एक्स-रे किया गया। अधिकारियों ने कहा कि समय पर जांच और नियमित उपचार से टीबी को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *