42 माह बाद भी नहीं मिला मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ

Share

सोनभद्र। जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव भागीरथी सिंह मौर्य ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि मृतक वसीम अहमद की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के 42 माह बीत जाने के बाद भी उनकी मां वकीला बेगम को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ नहीं मिल सका है। उन्होंने पीड़िता को तत्काल योजना का लाभ दिलाने तथा मामले में कथित लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।read more:https://pahaltoday.com/a-unique-initiative-by-the-teachers-of-pm-shri-samvilian-vidyalaya-to-show-family-like-affection-towards-the-students/भागीरथी सिंह मौर्य ने बताया कि वसीम अहमद की 21 नवंबर 2022 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मृतक के नाम कृषि भूमि होने के कारण उनकी मां वकीला बेगम ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पांच लाख रुपये की सहायता के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़िता कई बार तहसील ओबरा और जिला मुख्यालय के चक्कर लगा चुकी हैं। 17 फरवरी 2026 और 30 जून 2026 को उन्होंने जिलाधिकारी से मिलकर न्याय की गुहार भी लगाई। इसके बावजूद मामले का समाधान नहीं हुआ। आरोप है कि उप जिलाधिकारी ओबरा द्वारा मामले में बैकडेट में पत्र जारी कर अनियमितता की गई है और संबंधित तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल की लापरवाही के कारण पीड़िता को अब तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया। जन अधिकार पार्टी ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *