सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को डीआर ड्रीम रॉबर्ट्सगंज में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के लघु उद्योग राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने की। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने डॉ. मुखर्जी के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका राष्ट्रवादी चिंतन आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणाश्रोत है। सदर विधायक भूपेश चैबे ने केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में डॉ. मुखर्जी के कार्यों एवं उनके दूरदर्शी नेतृत्व का उल्लेख किया।read more:https://pahaltoday.com/shailendra-kumar-dwivedi-a-pharmacist-posted-at-the-community-health-center-visheshwarganj-became-the-district-president-of-the-health-department/ वक्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक के रूप में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की संगठन निर्माण में भूमिका, देश की एकता एवं अखंडता के लिए किए गए संघर्ष तथा राष्ट्रहित में उनके योगदान को विस्तार से बताया। मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद राम सकल, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक तीर्थराज, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चैबे, अशोक मिश्रा, जीएसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, विशाल पांडेय आदि मौजूद रहे।