17 सितंबर को मनेगा बल्देव छठ महोत्सव, दाऊजी महाराज का होगा पंचामृत अभिषेक

Share
*फिरोजाबाद*। श्री दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव बल्देव छठ महोत्सव 17 सितंबर, गुरुवार को मंदिर प्रांगण में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।मंदिर के महंत राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में ठाकुर जी महाराज का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद सुबह नौ बजे आरती होगी और 11 बजे तक भोग-प्रसाद का वितरण किया जाएगा। दोपहर एक बजे पटाक्षेप आरती के बाद ठाकुर जी महाराज शयन करेंगे।दोपहर तीन बजे ठाकुर जी के अतिप्रिय भांग भोग के प्रसाद का आयोजन होगा और श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद महिलाएं जन्मोत्सव के भजनों और नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। शाम सात बजे दाल वितरण एवं प्रसाद के साथ भजन-आरती का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 10 बजे शयन आरती के साथ बल्देव छठ महोत्सव का समापन होगा।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/
19 सितंबर को मनेगा श्री राधाष्टमी महोत्सव
मंदिर परिसर में 19 सितंबर, शनिवार को श्री राधाष्टमी महोत्सव भी दिव्यता और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। श्री दाऊजी महाराज के सानिध्य में भगवान श्री राधारानी के स्वरूप और आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। वृंदावन के कलाकारों द्वारा विशेष प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।महंत राधेश्याम शर्मा ने धर्मानुरागी श्रद्धालुओं से सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों के साथ कार्यक्रम में पहुंचकर दर्शन और प्रसाद का लाभ लेने की अपील की है।प्रेस वार्ता के दौरान शुभम मिश्रा, धर्मेश शर्मा (निक्की), आशीष पाठक, शुभम पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *