गाजीपुर। मधुबन ग्राम सभा में 14 अप्रैल डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शिक्षक सभा प्रदेश सचिव ओमप्रकाश यादव ने कहा की डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सामानता, शिक्षा, सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है। भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब ने आजीवन वंचित, शोषित वर्ग के अधिकार महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र की एकता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा “शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा” इसलिए बाबा साहब हमेशा कहते थे “शिक्षित बनो संगठित रहो अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करो।” प्रदेश सचिव रमेश यादव ने कहा की बाबा साहब महान समाज सुधारक बहुयामी प्रतिभा के धनी थे। वह महान अर्थशास्त्री, धर्मशास्त्री, दार्शनिक, चिंतक, लेखक, पत्रकार, संपादक, शिक्षाविद, इतिहासकार थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समता मूलक समाज बनाने और लोगों को अधिकार दिलाने में गुजार दिया।read more:https://khabarentertainment.in/birth-anniversary-of-bharat-ratna-baba-saheb-dr-bhimrao-ambedkar-celebrated-with-great-pomp/ मजदूर सभा के प्रदेश सचिव यमुना यादव ने कहा की बाबा साहब ने अंधविश्वास और छुआछूत को मिटाने के लिए समाज में बहुत काम किया। वह एक अकेले ऐसे शिक्षाविद थे जिनके पास 32 डिग्रियां, 64 विषयों का ज्ञान और 9 भाषाएं जानते थे। उनकी योग्यता को देखते हुए 1926 में ही मुंबई स्टेट सरकार ने विधान परिषद के सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति किया और 1951 तक वह विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का संविधान उन्होंने लिखा और मरणोपरांत उनके पंच तीर्थ महू जन्मभूमि, लंदन शिक्षा स्थल, नागपुर दीक्षा स्थल, दिल्ली महापरिनिर्वाण भूमि, मुंबई चैत्य भूमि के रूप में स्थापित की गई।उनके दिए गए विचारों और सिद्धांतों को गोपाल सिंह यादव जिला अध्यक्ष जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे है। कार्यक्रम के आयोजक सुनील यादव सेक्टर प्रभारी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जयराम यादव , ब्लॉक अध्यक्ष श्री राम यादव, अरविंद यादव विधानसभा सभा अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, वीरेंद्र यादव ग्राम प्रधान सिखड़ी, पूर्व प्रधान रमेश यादव, अंबिका सिंह यादव, साहब सिंह यादव, चंदन यादव, पप्पू गुप्ता, कोलंबस यादव,बुथ प्रभारी ध्यान चंद यादव, जितेंद्र यादव प्रधान प्रतिनिधि, गुड्डू शर्मा, रमेश राम, अखिलेश यादव,सहित समस्त ग्रामीण वासी और पार्टी के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील यादव व संचालन जयराम यादव ने किया।