सरेनी(रायबरेली)।क्षेत्र के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान एस.एम. सिंह सरस्वती विद्या मंदिर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक गुणवत्ता का परिचय देते हुए जिले का मान बढ़ाया है।विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र अवनीश कुमार अवस्थी पुत्र संजय कुमार अवस्थी निवासी धूरेमऊ ने ऑल इंडिया ओलिम्पियाड परीक्षा में लाखों प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में चौथा स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।अवनीश की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में हर्ष का माहौल है,बल्कि विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र में गर्व की अनुभूति हो रही है।विद्यालय प्रांगण में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य मंजय सिंह एवं व्यवस्थापक अंजय सिंह ने छात्र को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर प्रधानाचार्य मंजय सिंह ने कहा कि एस.एम. सिंह सरस्वती विद्या मंदिर केवल पाठ्यक्रम तक सीमित शिक्षा नहीं देता,बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देता है।अनुशासन,संस्कार और गुणवत्ता युक्त शिक्षा ही हमारी पहचान है।read more:https://khabarentertainment.in/14-prominent-social-workers-were-honored-on-baba-sahebs-birth-anniversary/अवनीश की सफलता हमारे शिक्षकों की मेहनत और विद्यालय के सकारात्मक शैक्षिक वातावरण का परिणाम है।वहीं व्यवस्थापक अंजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा विद्यालय विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए प्रारंभ से ही तैयार करता है।यहां योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा बच्चों की प्रतिभा को निखारा जाता है।अवनीश की उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत है और हमें विश्वास है कि भविष्य में भी हमारे छात्र इसी प्रकार विद्यालय और जिले का नाम रोशन करते रहेंगे।विद्यालय के शिक्षकों ने भी अवनीश की लगन,मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि वह शुरू से ही एक मेधावी छात्र रहा है।उसकी सफलता यह दर्शाती है कि यदि सही मार्गदर्शन और मेहनत हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद एस.एम. सिंह सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।इस मौके पर शिक्षक शिक्षिकाओं में महेंद्र,गायत्री,सावित्री,जितें द्र,रोशन, सविता,आंचल,सेजल,अनामिका,प्रियांशी,अंजली,साक्षी,अकबाल, शिवम,शिवांगी,कोमल प्रथम,अतीश, अनन्या,दिलीप,अर्चना,विकास,उपें द्र,पवन,सचिन,रामकुमार,योगेंद् र,कोमल द्वितीय,नीरज,देव आदि मौजूद रहे।