नहटौर। गांव कमालपुर स्थित टंटाली बाबा आश्रम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ समापन हो गया। समापन अवसर पर हवन-यज्ञ, पूर्णाहुति, महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।read more:https://pahaltoday.com/the-strait-of-hormuz-will-not-be-opened-by-agreement-alone-removing-marine-mines-will-take-time/आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान हरिप्रकाश एवं उनकी पत्नी संतोष देवी ने पूर्णाहुति देकर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कथा के समापन पर धर्म, सेवा, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प भी दिलाया गया।
इस दौरान ओमेंद्र कुमार, हेमराज सिंह, बेगराज सिंह, लाल सिंह, तेजपाल सिंह, पंकज ठाकुर, कौशल कुमार, अक्षय कुमार समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि सोमवार को शुकतीर्थ में विधि-विधान से कलश विसर्जन किया जाएगा।