लीज की आड़ में अवैध खनन का आरोप, निर्धारित मात्रा से अधिक पत्थर निकासी की चर्चा

Share

सोनभद्र। सोनांचल में खनन पट्टा की आड़ में पत्थर के अवैध खनन और परिवहन का कथित खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ओबरा तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद खनन गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि डाला चढ़ाई स्थित राम एसोसिएट की खदान में स्वीकृत मात्रा से कई गुना अधिक पत्थर का खनन हैवी ब्लास्टिंग के जरिए कराया जा रहा है। यदि इन आरोपों की जांच होती है तो खनन विभाग के अभिलेखों और मौके पर निकाले गए पत्थर की मात्रा के बीच बड़ा अंतर सामने आ सकता है।सूत्रों के मुताबिक, आराजी संख्या 7536 ग मी. में आवंटित श्रीराम एसोसिएट के खनन पट्टे में प्रतिवर्ष 1,28,000 (एक लाख 28 हजार ) घनमीटर बोल्डर निकालने की अनुमति है। इस आधार पर प्रतिमाह लगभग 10,666.67 घनमीटर और प्रतिदिन औसतन 355.55 घनमीटर पत्थर का खनन किया जा सकता है।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/लेकिन आरोप है कि खदान में निर्धारित दैनिक मात्रा से कई गुना अधिक बोल्डर निकाला जा रहा है। ऐसे में यह जांच का विषय है कि खनन विभाग की ओर से स्वीकृत वार्षिक मात्रा के सापेक्ष वास्तविक उत्पादन कितना है और खनिज का परिवहन किन प्रपत्रों के आधार पर किया जा रहा है। खनन क्षेत्र में मजदूरों की संख्या को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि स्वीकृत खनन योजना के अनुसार यहां करीब 40 मजदूरों से काम कराया जाना है, जबकि मौके पर सैकड़ों मजदूरों के काम करने की बात सामने आ रही है। इनमें कई मजदूरों के बिना हेलमेट, सुरक्षा जूते और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के काम करने का आरोप है। हैवी ब्लास्टिंग के दौरान मजदूरों की सुरक्षा के इंतजाम भी जांच के दायरे में आने चाहिए। उधर लगाए जा रहे आरोपों के बावत श्रीराम एसोसिएट के पार्टनर बताए जा रहे अजय कुमार सिंह से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन वार्ता नहीं हो सकी। बाद खनन अधिकारी के नंबर पर काल कर जानकारी चाही गई, लेकिन उनका नंबर आउट आफ रेंट होने के कारण वार्ता नहीं हो सकी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *