रसूलाबाद कानपुर देहात। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में 110 शिकायतें आईं जिसमें 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।
रसूलाबाद क्षेत्र के मित्रसेनपुर कहिंजरी के पूर्व प्रधान अजय पाल राजपूत ने बताया कि बिजली मीटर में निर्धारित रीडिंग से अधिक बिल आ गया है। आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई। इस पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने एसडीओ विद्युत सहादत सलीम को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए।
इसके अलावा अजनपुर निवासी विमलेश कुमारी ने बताया कि घाटा संख्या 208 रकबा 0.2050 की पैमाइश की गई थी। उनके अनुसार बगल में रहने वाले राकेश पुत्र सती प्रसाद अपनी निर्धारित जमीन से अधिक भूमि पर निर्माण कर अवैध कब्जा कर रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/the-administrations-bulldozers-were-used-against-illegal-encroachments-and-government-land-in-several-tehsils-was-freed-from-encroachment/
उन्होंने प्रशासन से निर्माण रुकवाने की मांग की। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग। एसडीएम शिखा संखवार,तहसीलदार संतोष कुमार,नायब तहसीलदार हरिशंकर वर्मा,सुदर्शन सिंह,बीडीओ विपुल विक्रम,चिकित्सा अधीक्षक दीपक गुप्ता, एडीओ पंचायत जेपी शुक्ला आदि रहे।