विकसित भारत संकल्प यात्रा के शहरी चरण का हुआ आयोजन

Share
विकसित भारत संकल्प यात्रा के शहरी चरण का हुआ आयोजन
नगर के इंदिरा मिल चौराहा व फूलन देवी तिराहे पर दिव्यता व भव्यता के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ शुभारंभ
भदोही। नगर पालिका परिषद भदोही के इंदिरा मिल चौराहे पर व फूलन देवी तिराहे पर शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम का भव्यता व दिव्यता पूर्वक आयोजन किया गया। जहां पर यात्रा के प्रचार वैन पर जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने पुष्प वर्षा की। साथ ही उनके द्वारा विकसित भारत संकल्प की प्रतिज्ञा ली गई। इस दौरान नगर के इंदिरा मिल चौराहा व फूलन देवी तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में शहरी नोडल अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य, पीआईबी नोडल दिनेश कुमार त्रिपाठी, उपनिदेशक कृषि डॉ.अश्विनी कुमार सिंह मौजूद रहें। जहां पर वंचित लाभार्थियों का शहरी विभिन्न योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवाते हुए पूर्व में चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व प्रतीकात्मक चाबी प्रदान किया गया। पीआईबी नोडल दिनेश कुमार त्रिपाठी‌ ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सरकारी योजनाओं व सेवाओं को उन लोगों तक पहुंचाना है। जो अब तक वंचित व छूट गए थे। विकसित भारत संकल्प यात्रा के चार अमृत स्तम्भ है भारत की नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और गरीब परिवार भारत है। विकसित द्वारा संकल्प यात्रा शहरी के नोडल अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि जनपद के सभी सातों नगरीय निकायों में यह शहरी चरण 6 दिनों तक अर्थात 24 जनवरी तक संचालित होगा ।जिसके क्रम में नगर पालिका परिषद भदोही में 21 जनवरी तक एवं शेष सभी निकायों में एक-एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शहरी चरण के अंतर्गत शहरी समर्पित विभिन्न योजनाओं में वांचित लोगों को ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन करते हुए चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र या प्रतीकात्मक आवास चाबी आदि वितरित किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक कुमार जायसवाल, डॉ.विनोद सोनकर शास्त्री, गिरधारी जायसवाल, अखंड प्रताप सिंह, महेंद्र बिंद, सत्यशील गुप्ता, स्नेह लता श्रीवास्तव, प्रिंस गुप्ता, जितेंद्र यादव, प्रदीप यादव, रमेश सरोज, अमित कुमार व मो.अली सिद्दिकी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *