शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित- सी डी ओ 

Share
शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित- सी डी ओ
सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन जनवरी महीने के तीसरे शनिवार को किया गया। मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल में मुख्य विकास अधिकारी श्री सौरभ गंगवार व पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह ने कहा कि, शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर राजस्व व पुलिस विभाग के कार्मिकों की टीम द्वारा किया जाये और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जाये। ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ में मुख्य विकास अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि, ग्राम स्तर के समस्या का समाधान सम्बन्धित अधिकारी जिम्मेदारी के साथ निभायें, अनावश्यक रूप से छोटे कार्मिकों व शिकायतकर्ताओं को परेशान न होना पड़ें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी व पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी घोरावल श्री अजय कुमार सिंह व तहसीलदार आदि ने 28 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये और 02 टीम को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 06 मामले निस्तारित हुए, बाकी 22 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया। राबर्ट्सगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) श्री सहदेव मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक श्री कालू सिह, उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज श्री निखिल यादव व तहसीलदार श्री सुनील कुमार आदि ने 55 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 06 मामलें निस्तारित किये, बाकी 49 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में उप जिलाधिकारी ओबरा श्री प्यारे लाल मौर्या व तहसीलदार श्री अंजनी कुमार गुप्ता आदि ने 22 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये। बाकी 18 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए उप जिलाधिकारी ओबरा द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। तहसील दुद्धी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी दुद्धी श्री सुरेश राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुईं। इस मौके पर उप जिलाधिकारी दुद्धी, तहसीलदार ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गहनता पूर्वक सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, सी0ओ0 आदि ने 37 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किये। इस प्रकार सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी में कुल 05 मामले निस्तारित किये गये, बाकी 32 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने हेतु उप जिलाधिकारी दुद्धी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *