इसरो के वैज्ञानिक ने छात्र-छात्राओं को किया संबोधित

Share
इसरो के वैज्ञानिक ने छात्र-छात्राओं को किया संबोधित

देवरिया ।राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज देवरिया में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए इसरो के वैज्ञानिक अभिषेक सिंह ने कहा कि परिश्रम के बल पर ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। लिए पहले एक प्लान तैयार करना चाहिए। उसे तैयारी के मुताबिक उस कार्य को पूर्ण अंजाम देना चाहिए। चंद्रयान 3 के पहले चंद्रयान 2 फेल हो चुका था इसके बावजूद भी इसरो के वैज्ञानिकों ने अपने परिश्रम औऐसे में हमें छात्र जीवन से ही परिश्रम करने की आदत डालनी चाहिए।  बृहस्पतिवार को विद्यालय में आयोजित चंद्रयान 3 के संदर्भ में एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बताया कि किसी भी कार्य को करने के र लग्न के कारण पूरे विश्व में एक कीर्तिमान हासिल किया है। इस अंश का एक हिस्सा मुझे भी मिला था। जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण करते हुए उस सफलता के हिस्से में मैं शामिल रहा। ऐसे में हमेशा अपने जीवन में उद्देश्य को पाने के लिए एकाग्रता जरूरी है। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने उनसे एक-एक करके चंद्रयान-3 से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं को पूछा। वैज्ञानिक अभिषेक सिंह ने छात्रों के जिज्ञासाओं को समझाते हुए उनके उत्तर बताए ।इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने उनके स्वागत के क्रम में साल ओढ़ाकर मोमेंटो देकर सम्मानित किया ।इस अवसर पर शिक्षकों में असीम कुमार चौधरी, गोविंद सिंह, रमेश सिंह, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ,अनिरुद्ध यादव ,ज्योति यादव ,सुनीता मिश्रा, मयंक मिश्रा, अजीत जायसवाल ,सहित विद्यालय के छात्र-छात्राए उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *