जिला निरीक्षण समिति ने राजकीय बाल गृह का किया निरीक्षण

Share
जिला निरीक्षण समिति ने राजकीय बाल गृह का किया निरीक्षण
 ललितपुर- अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गठित जिला निरीक्षण समिति एवं मूल्यांकन समिति द्वारा राजकीय बाल गृह (बालक), दैलवारा, ललितपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) नेहरूनगर का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), नेहरूनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था में कुल 30 किशोर संस्था में निरूद्ध पाये गये। किशोरो के शयन कक्षो, शौचालयो, स्नानगृह, रसोई आदि निरीक्षण किया गया। संस्था में 14 सी०सी०टी०वी० कैमरे लगे है, सभी कैमरे चालू अवस्था में है। किशोरो के पीने के लिये संस्था में दो आर०ओ० व एक वाटर कूलर लगा पाया गया। निरीक्षण समिति द्वारा संस्था में निरूद्ध किशोरो से संस्था की समस्त व्यवस्थाओं के बारे में पूंछा गया। जिसमें सभी किशोरों द्वारा सभी व्यवस्थाये ठीक बताई गयी। अपर जिलाधिकारी द्वारा बरामदा एवं गैलरी में टाइल्स लगवाने के निर्देश दिये गये साथ ही अंग्रेजी पढ़ाने के लिए अंशकालिक शिक्षक को तैनात किये जानेके निर्देश दिये गये। समिति द्वारा अधीक्षक को निर्देश दिये गये कि संस्था में सुरक्षा व्यवस्था एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाये तथा किशोरो को मौसम के अनुसार गर्म कपड़े वितरित किये जाये एवं संस्था में गर्म पानी हेतु गीजर लगवाये जाये। जिला निरीक्षण समिति द्वारा राजकीय बाल गृह (बालक) दैलवारा का निरीक्षण किया गया, सभी कर्मचारी ड्यूटी के अनुसार तैनात थे। संस्था में निवासरत बालक शिक्षण कार्य करते पाये गये। वर्तमान में संस्था में 22 बच्चे निवासरत है। संस्था के प्र० अधीक्षक  राधेलाल ने बताया कि बच्चों के मनोरंजन हेतु संस्था में टी०वी०, कैरम, टेबिल टेनिस, किकेट, फुटबॉल आदि खेलों की व्यवस्था है। बालकों से उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, खान-पान आदि की गुणवत्ता परखी गयी, सभी बालकों द्वारा व्यवस्थायें ठीक बताई गयी। निरीक्षण के दौरान समिति द्वारा संस्था में उपलब्ध जगह, कमरो, मनोरंजन कक्ष, शिक्षण कक्ष, शौचालयों, स्नान गृहो एवं रसोई कक्ष का निरीक्षण किया गया इसके बाद बच्चों को प्रदान किये जाने वाले कपड़ों, विस्तर की गुणवत्ता परखी गयी। बच्चों के पीने के लिये संस्था में दो आर०ओ० व एक वाटर कूलर लगा पाया गया। संस्था की अन्य सभी व्यवस्थायें दुरूस्त पायी गयी। बालकों को मौसम के अनुसार गर्म कपड़े वितरित किये जाये एवं संस्था में गर्म पानी हेतु गीजर लगवाये जाये।तदोपरान्त संस्था निरीक्षण के दौरान निरीक्षण समिति के अध्यक्ष के अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष  राजकुमार जैन, सदस्य  रवि नारायण चौबे, सदस्य प्रताप नारायण गोस्वामी, सदस्य  वासुदेव, सदस्य श्रीमती अर्चना सक्सेना, बाल कल्याण समिति के पूर्व सदस्य  अजय बरया, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य  सुधीर कुमार त्रिपाठी, सदस्य श्रीमती श्वेता कुमारी, प्र० सहायक अधीक्षक श्री दीनानाथ सिंह, प्र० अधीक्षक  राधेलाल, डा० वीरेन्द्र सिंह, संरक्षण अधिकारी  जयराम, सामाजिक कार्यकर्ता श्री रूपेश कुमार,  विनीत कुमार, आधार शिला सेवा समिति से सर्वदेव तिवारी, कम्प्यूटर आपरेटर  पुष्पेन्द्र परमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *