दीवार भरभरा कर गिरी,बच्ची दीवार के नीचे दबकर घायल 

Share
मंडावर । ग्राम बादशाहपुर निवासी प्रमोद कुमार की पुत्री सुरवी(7 वर्ष)बारिश के दौरान अपने घर से निकल कर बाहर जा रही थी। तभी भरभराकर दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दबने से उसका एक पैर टूट गया और वह गंभीर रुप से घायल हो गई। बामुश्किल परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे मलबे से निकाला और एम्बुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/प्रमोद कुमार का परिवार गरीबी की मार झेल रहा है और घर भी कच्चा है। प्रमोद बाहर मजदूरी कर अपने बच्चों का लालन-पालन करता है। ग्राम प्रधान पति मूला सिंह ने बताया कि दीवार गिरने से घायल बच्ची के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। गरीब परिवार की हर तरह से मदद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *