कुइयां गांव में चोरी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने दो बदमाशों को दबोचा

Share
फर्रुखाबाद/राजेपुर। थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कुइयां में बीती रात चोरी की नीयत से एक घर में घुसे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान बदमाशों और ग्रामीणों के बीच हुई हाथापाई एवं संघर्ष में दो ग्रामीण घायल हो गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।read more:https://pahaltoday.com/dm-takes-strict-action-against-negligence-in-pm-surya-ghar-yojana-directs-disposal-of-pending-loan-files-within-three-days/जानकारी के अनुसार, देर रात दो शातिर चोर गांव के एक घर में चोरी की नीयत से घुस गए थे। घरवालों को आहट होने पर उन्होंने शोर मचा दिया। आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे दो लोग घायल हो गए।घटना की सूचना पर थाना राजेपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को अपनी कस्टडी में ले लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है।पुलिस के अनुसार, आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड जनपद सीतापुर से मिला है। अब यह भी जांच की जा रही है कि वे किसी बड़े चोरी गिरोह से जुड़े हैं या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *