बाराबंकी। सांसद आवास ओबरी पर शिक्षक प्रकोष्ठ की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से सांसद तनुज पुनिया एवं पूर्व सांसद पीएल पुनिया उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद पीएल पुनिया जी ने कहा कि, शिक्षक समाज का वह आइना है कि, जो समाज में नये नये वातावरणों को शिक्षा के द्वारा समाज के कोने कोने में दीपक स्थापित करने का कार्य करते हैं। साथ ही समाज के हर क्षेत्र में एक नई किरण के साथ शिक्षा, स्वाथ्य, व्यवस्था, एग्रीकल्चर निर्माण कार्य सामाजिक व्यवस्था एवं संवैधानिक व्यवस्था को स्थापित करने का कार्य करते है। बैठक में मुख्य रूप से सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि, शिक्षक समाज की वह रोशनी है जो अन्धकारों को मिटा के एक नई रोशनी में आने वाले भविष्य को सही रास्ता दिखाती है और वह रास्ते के, एक एक शिष्य समाज को जागृत करते है एवं समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त कर समाज को एक स्वच्छ वातावरण बनाने का कार्य करता है। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि, शिक्षक के बिना जीवन पशु के समान होता है।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/जिस जीवन में अभिभावक एवं शिक्षक के रूप में मार्गदर्शन ना हो वह जीवन नरक के भांति होता है जो समाज वा देश के लिये हानिकारक होता है। बैठक में शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र बैसवार समस्त शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि, वर्तमान सरकार शिक्षकों पर जिस तरह अत्याचार किया है एवं समाज का सबसे बुद्धिजीवी वर्ग को पीछे की ओर ठकेलने का कार्य वर्तमान सरकार के द्वारा किया गया है वहां आने वाले समय में इसका खामियाजा योगी या मोदी सरकार को भुगतना पड़ेगा। बैठक में मुख्य रूप से शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार राय जी, वाइस चेयरमैन संगठन प्रभारी श्रवण कुमार गुप्ता, प्रदेश सचिव डॉ0 आरिफ खान, कार्यालय प्रभारी बीपी सिंह, पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया सांसद तनुज पुनिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्म्द मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा जी, मोहम्मद इरफान कुरैशी, वीरेन्द्र यादव, के0सी0 श्रीवास्तव, शिव बहादुर वर्मा, योगन्द्र प्रसाद, सईद अहमद, उदय शंकर वर्मा, अवध शरण वर्मा, गंगा बख्स सिंह, रघुनाथ प्रसाद तिवारी, जावेद हुसैन, अभय, जीशान, इत्यादि लोग उपस्थित थे।