कानपुर देहात चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान 2026 के अंतर्गत रविवार को विश्वविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और हरित आवरण को बढ़ाने के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम विशेष रूप से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर आयोजित किया गया। जिसमें मातृशक्ति और प्रकृति माता के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। यह महाभियान कुलपति डॉक्टर संजीव गुप्ता के मार्गदर्शन में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिला प्रशासन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/asp-shubham-agarwal-reviewed-the-beat-police-personnel-at-the-police-office/कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा, वस्त्र उद्योग मंत्री श्री राकेश सचान, कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी महापौर श्रीमती प्रमिला पांडेय विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार, विधायक अरुण पाठक, कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता, जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी तथा वन विभाग के उच्च अधिकारी, उपजिलाधिकारी, कुलसचिव, विश्वविद्यालय के समस्त महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, प्राध्यापकगण, शिक्षण एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार के 700 से अधिक पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव कुमार तथा इकाई-2 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार के निर्देशन में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जबकि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-3 द्वारा कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रश्मि सिंह एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संघमित्रा महापात्रा तथा डॉ. स्वप्निल सिंह के मार्गदर्शन में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-7 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उमानाथ शुक्ल के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं प्रकृति संवर्धन पर आधारित आकर्षक पोस्टर एवं रंगोलियों के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है और जनसहभागिता से ही हरित एवं समृद्ध भारत का निर्माण संभव है।