सुजानपुर: सुजानपुर रेलवे फाटक पर सालों से लग रहे ट्रैफिक जाम और स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ी सौगात की घोषणा की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने बताया कि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के विशेष प्रयासों से सुजानपुर में रेलवे ओवरब्रिज और भड़ोली में अंडरपास के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इस पूरी परियोजना पर लगभग 58 करोड़ रुपये की लागत आएगी।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/जिसमें सुजानपुर ओवरब्रिज के लिए ₹52,35,94,000 और भड़ोली अंडरपास के लिए ₹8,11,86,000 का बजट तय किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले पंजाब सरकार द्वारा 40 प्रतिशत हिस्सा न देने के कारण यह काम अटका हुआ था, लेकिन अब केंद्र सरकार इस परियोजना का 100 प्रतिशत खर्च खुद उठाएगी। अगले 10 से 15 दिनों में टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है, जिससे सुजानपुर और आसपास के क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
ReplyForward