बाराबंकी। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में विधानसभा सदर क्षेत्र में बसपा नेता मोहम्मद मुबश्शिर की अगुवाई में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को प्रातः दस बजे से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन देवा कस्बा स्थित ऑडिटोरियम में होगा। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल होंगे। वहीं सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी एवं मुख्य मंडल प्रभारी अयोध्या दिनेश चन्द्रा करेंगे। सम्मेलन में मुख्य मंडल प्रभारी अयोध्या अजय गौतम, मुस्लिम समाज के मुख्य मंडल संयोजक मो असद, पिछड़ा वर्ग समाज के मुख्य मंडल संयोजक रवि प्रकाश मौर्य, मुख्य मंडल प्रभारी दिग्विजय सिंह गौतम, मंडल प्रभारी राजेश गौतम, विक्रम गौतम, जिलाध्यक्ष तुलसी प्रसाद गौतम, प्रमोद गौतम, माधव सिंह पटेल, मो आसिफ, प्रदीप गौतम आदि शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर बसपा को मजबूत करने का सूत्र बताया जाएगा।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/ इस दौरान कार्यकर्ता बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराएगे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन को और मजबूत करना, कार्यकर्ताओं से संवाद करना और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। आगामी चुनावी तैयारियों के बीच यह आयोजन संगठन की मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।