बाराबंकी। नगर के बड़ेल स्थित शान्ति पैलेस में 12 जुलाई, रविवार को 02 बजे सनातन संस्कृति, वैदिक परंपराओं और गो संरक्षण को समर्पित एक धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगे। देवा रोड स्थित गांधी भवन में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में यात्रा के जिला प्रभारी दंडी स्वामिश्री असंभव सम्भावनंद सरस्वती और पूर्व एमएलसी राजेश कुमार यादव ‘राजू’ ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के संकल्प के साथ 81 दिवसीय यात्रा पर निकले हैं। देशव्यापी स्तर पर निकाली जा रही ऐतिहासिक ‘गविष्टि’ (गो-रक्षार्थ-धर्मयुद्ध) यात्रा रविवार को बाराबंकी जनपद की सीमा में दाखिल होगी। इस महायात्रा का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण राष्ट्र में गौ संरक्षण और संवर्धन के प्रति बड़े पैमाने पर जनमानस को जागरूक करना तथा गौ माता को ‘राष्ट्रीय माता’ का सर्वाेच्च संवैधानिक दर्जा दिलाने की मांग को पुरजोर तरीके से सरकार के समक्ष उठाना है। जनपद में आगमन पर स्थानीय श्रद्धालुओं, गौभक्तों और सनातन धर्मावलंबियों ने पलक-पावड़े बिछाकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का अत्यंत भव्य और दिव्य स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा का प्रथम पड़ाव हैदरगढ़ विधानसभा में होगा।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/जहां सपा नेता गौतम रावत द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत एवं पादुका पूजन किया जाएगा। वहीं देवीगंज चौराहा स्थित श्री हनुमंत जी मंदिर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। तदोपरान्त दरियाबाद विधानसभा में सुबह 10 बजे भिटरिया चौराहा स्थित कृष्णा मैरिज लॉन में पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह वर्मा द्वारा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी का पादुका पूजन एवं स्वागत होगा। वहीं अपराह्न 12 बजे जैदपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक गौरव रावत और अंकित भारती द्वारा यात्रा का कोटवा सड़क, सुशवई चौराहा, सिद्धौर चौराहा, कोठी चौराहा, इसरौली सारी चौराहा सहित अन्य स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि अपराह्न 2ः00 बजे सदर विधानसभा के बड़ेल नहर स्थित शान्ति पैलेस में पूर्व एमएलसी राजेश यादव, सदर विधायक सुरेश यादव, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह वर्मा और बबलू बिन्द्रा स्वीट्स द्वारा शंकराचार्य जी का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान पूर्व एमएलसी राजेश यादव द्वारा पादुका पूजन कार्यक्रम सम्पन्न होगा। वही पूर्व एमएलसी राजेश यादव 100 से अधिक बटुकों और साधु-संतों को अंगवस्त्रम् भेंट करेंगे। कार्यक्रम में भोजन एवं जलपान की व्यवस्था बबलू बिन्द्रा स्वीट्स करेंगे। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय भक्त, प्रबुद्ध नागरिक, साधु-संत और दूर-दराज से आए गौभक्त एकत्रित होकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का प्रवचन सुनेंगे। तदोपरान्त कुर्सी विधानसभा अर्न्तगत सांसद तनुज पुनिया एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत पटेल चौराहा पर किया जाएगा। इसके बाद यात्रा का अन्तिम पड़ाव सायंकाल 07 बजे रामनगर विधानसभा में लोधेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन व पूजन के उपरान्त मलौली स्थित श्री पंचमुखी हनुमत धाम दण्डी सन्यासी आश्रम एवं जगतगुरूकुलम में होगा। जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोपशंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत और पादुका पूजन करेंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, धर्मप्रेमी और श्रद्धालु शामिल होने की उम्मीद है।