सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ के गोमतीनगर में आयोजित महिला सम्मान समारोह में सोनभद्र की कविता यादव को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भोजपुरी यूनियन फिल्म की ओर से किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों से आई महिलाओं को सम्मानित किया गया।समारोह में समाजसेवा, कला और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 50 से अधिक महिलाओं को गोल्डन वीमेन अवार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी और भोजपुरी अभिनेत्री उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं की भूमिका और उनके सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए समाज में उनके योगदान की सराहना की। इसी क्रम में सोनभद्र की कविता यादव, जो भाजपा महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी भी हैं, को महिला संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कविता यादव को मिले इस सम्मान से जिले के लोगों और भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।