राजा भैया की रामकथा में पहुंचे एमएलसी विशाल सिंह चंचल, धीरेंद्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद

Share
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा और उनके बयानों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा और उनके पुराने बयानों पर सवाल उठाने तथा कथा आयोजनों को रद्द करने की मांग के बीच उनका बयान ‘कथा रोकोगे तो नमाज भी रोकनी पड़ेगी’ भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।इस राजनीतिक बयानबाजी के बीच रामकथा के आयोजनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में कुंडा में राजा भैया द्वारा आयोजित रामकथा में गाजीपुर के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विशाल सिंह चंचल शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर राजा भैया ने उनका स्वागत किया। वहीं कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एमएलसी विशाल सिंह चंचल को आशीर्वाद दिया।विशाल सिंह चंचल ने कथा पंडाल में बैठकर श्रद्धापूर्वक श्रीराम कथा का श्रवण किया और जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इस दौरान उनके साथ बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह भी मौजूद रहे। दोनों ने भक्तिभाव के साथ कथा का रसपान किया। रामकथा के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *