सोनभद्र। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना का महापर्व छठ सोमवार को उगते सूर्य भगवान भास्कर को अघ्र्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। म्योरपुर कस्बे के बजरंग सरोवर में जय बजरंग सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित छठ पूजा में बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।चार दिवसीय महापर्व के अंतिम दिन सोमवार की भोर से ही व्रती महिलाएं बजरंग सरोवर स्थित छठ घाट पर पहुंचने लगीं। सुबह करीब पांच बजे व्रती महिलाओं ने सरोवर में खड़े होकर उगते सूर्य की प्रतीक्षा किया। भगवान भास्कर के दर्शन होते ही श्रद्धालुओं ने दूध एवं पवित्र जल से अघ्र्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान छठ घाट पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। छठी मैया के पारंपरिक गीतों एवं जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/इससे पूर्व रविवार की रात जय बजरंग सेवा समिति की ओर से भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जो देर रात तक आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, दुद्धी के पूर्व विधायक हरिराम चेरो, पूर्व विधायक रामदुलार गोंड़ तथा म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़ अतिथि के रूप में शामिल हुए। समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान अतिथियों ने भी संबोधित किया। समिति के अध्यक्ष गणेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष अंकित जायसवाल, प्रवीण अग्रहरि, सुजीत कुमार, पंकज सिंह, अमित रावत, शनि अग्रहरि, ओम अग्रहरि, अमित जायसवाल, अश्वनी गुप्ता, मोनू जायसवाल, अंकित अग्रहरि सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।