छठ महापर्व को लेकर कंकड़घाट पर तैयारियां तेज, पालिका ने कराया समतलीकरण

Share
जमानियां (गाजीपुर)। छठ महापर्व को देखते हुए नगर पालिका परिषद की ओर से नगर के छठ घाटों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में कंकड़घाट को समतल कराने का कार्य कराया गया, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता के प्रयास से सभी छठ घाटों को दुरुस्त करने का अभियान चलाया जा रहा है।पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि छठ महापर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी किनारे पहुंचकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। ऐसे में घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। कंकड़घाट पर ऊबड़-खाबड़ जमीन और गड्ढों को समतल कराया जा रहा है, जिससे नंगे पैर चलने वाले व्रतियों, महिलाओं और बुजुर्गों को चोट लगने अथवा फिसलने का खतरा कम हो सके।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/ नदी किनारे का हिस्सा समतल होने से श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने में भी सहूलियत मिलेगी।उन्होंने बताया कि घाटों पर समतलीकरण के साथ साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य कराया जा रहा है। नदी किनारे जमा गाद, कचरा और झाड़ियों को हटाया जा रहा है। घाट तक पहुंचने वाले रास्तों को भी दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को दउरा लेकर आने-जाने में परेशानी न हो। महिलाओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम, पेयजल और शौचालय जैसी व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। वहीं, गहरे पानी की ओर जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है।कंकड़घाट पर समतलीकरण और तैयारियों में नगर पालिका के सफाईकर्मी जुटे हुए हैं। इस मौके पर पालिका सदस्य अंजनी कुमार गुप्ता, राजा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *