बीएलओ को ऐप के संचालन और मतदाता सूची पुनरीक्षण का दिया गया प्रशिक्षण

Share
जमानियां (गाजीपुर)। विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बुद्धम शरणम महाविद्यालय में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम निधि ने की। इसमें विधानसभा एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से बीएलओ ऐप के उपयोग और मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।प्रशिक्षण के दौरान एसडीएम निधि ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से तकनीकी सशक्तीकरण के तहत बीएलओ ऐप विकसित किया गया है। इसके माध्यम से बीएलओ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बूथ स्तर पर मतदाता फार्मों का सत्यापन कर सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि 17 नवंबर 2026 से बूथों पर शुरू होने वाला कार्य जनगणना नहीं, बल्कि मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
सभी बीएलओ को इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी और समयबद्ध तरीके से पूरा करना होगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने पुनरीक्षण की समय-सारिणी की जानकारी देते हुए बताया कि 17 नवंबर 2026 को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस दौरान नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए फार्म-6, नाम हटाने के लिए फार्म-7 तथा मतदाता सूची में विवरण संशोधन के लिए फार्म-8 के आवेदन लिए जाएंगे। सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।प्रशिक्षण में बीएलओ को फार्म-6, 6ए, 6बी, 7 और 8 भरने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही फार्म जमा करने से पहले उसका पूर्वावलोकन, आवश्यक विवरणों की जांच और सत्यापन करने की जानकारी भी दी गई, ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
इस मौके पर नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम, लेखपाल राहुल कुमार सहित तहसील के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *