डाला छठ पर गाजीपुर में बदलेगा यातायात का रूट, भारी वाहनों की नो एंट्री

Share

गाजीपुर,  डाला छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गाजीपुर यातायात पुलिस ने 15 और 16 नवंबर के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत 15 नवंबर सुबह आठ बजे से 16 नवंबर दोपहर 12 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं 15 नवंबर दोपहर दो बजे से 16 नवंबर सुबह 10 बजे तक सैनिक चौराहा, पीजी कॉलेज तिराहा, बद्रीचन्द पोखरा, आलमपट्टी और जमानिया तिराहा से शहर में अन्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज, सीआईएसएफ मैदान, प्रधान डाकघर मैदान, जीजीआईसी, महिला पीजी कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज और टाउन हॉल सहित विभिन्न स्थानों पर अस्थाई पार्किंग बनाई गई है। आपातकालीन वाहनों को छूट रहेगी। गाजीपुर पुलिस ने लोगों से निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का उपयोग करने तथा यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *