वाराणसी – जहाँ एक ओर शीत ऋतु के आगमन के साथ गरीब और जरूरतमंद परिवारों के सामने ठंड से बचाव की चुनौती उत्पन्न हो गई है,वहीं दूसरी ओर समाज की ऐसी सेवाभावी संस्थाएँ हैं।जो जरूरतमंदों के जीवन में आशा और सहारे का मजबूत आधार बन गई हैं।वाराणसी के सुसवाही डाफी स्थित वृंदावन वार्ड 39 में नित्य निकुंज रस सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा आज सैकड़ों जरूरतमंद गरीबों को कम्बल वितरण किया गया।इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के निर्धन,असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता करने तथा उन्हें शीत से राहत प्रदान करने का प्रयास किया गया।संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष आचार्य श्री नित्यानन्द पाण्डेय जी महाराज के नेतृत्व में संचालित यह सेवाभावी अभियान भारतीय सनातन संस्कृति के उस महान आदर्श का परिचायक है, जिसमें कहा गया है—”नर सेवा ही नारायण सेवा है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette
“वर्ष 2012 में स्थापित यह संस्थान गौ सेवा, संत सेवा,अन्नदान, जरूरतमंदों की सहायता, निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग तथा महिलाओं के स्वावलम्बन के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों हेतु समर्पित है।संस्थान का संदेश है कि सेवा का वास्तविक अर्थ केवल किसी को वस्तु प्रदान करना नहीं,अपितु उसके दुःख को अपना दुःख समझकर मानवीय संवेदना के साथ उसके जीवन में सहारा बनना है।उक्त अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए आचार्य पं नित्यानंद पाण्डेय जी महाराज ने कहा कि जब करुणा कर्म का रूप धारण करती है, तभी मानवता का वास्तविक उत्थान होता है।श्री नित्य निकुंज रस सेवा संस्थान ट्रस्ट की यह पहल समाज के समर्थ एवं संवेदनशील नागरिकों को भी जनसेवा हेतु ऐसे पवित्र संकल्पों से जुड़ने के लिए प्रेरित करती रहेगी।क्योंकि मानवता का सम्मान ही धर्म की प्रतिष्ठा है और निःस्वार्थ सेवा ही जीवन की श्रेष्ठ साधना है।