नई दिल्ली।विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के अंतर्गत 65वें दिन 65वीं पुस्तक के रूप में डॉ. सच्चिदानंद शाण्डिल्य की पुस्तक “संत सौरभ : मानवताक पुरोधा” का कवर विमोचन किया गया। यह कृति सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय के व्यक्तित्व, कृतित्व, जीवन-दर्शन और वैश्विक मानवता के संदेश पर आधारित है।डॉ. सच्चिदानंद शाण्डिल्य समकालीन मैथिली एवं हिंदी साहित्य के प्रतिष्ठित लेखक, शोधकर्ता और संस्कृति-चिंतक हैं। उनकी साहित्यिक दृष्टि भारतीय सांस्कृतिक परंपरा, मानवता, सामाजिक समरसता और सर्वधर्म सद्भाव को अभिव्यक्त करती है।पुस्तक में संत सौरभ के विचारों को मैथिली सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत करते हुए मानव एकता, करुणा, सह-अस्तित्व, आध्यात्मिक चेतना तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्—विश्व एक परिवार है’ के दर्शन को प्रमुखता दी गई है।विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान संत सौरभ के जीवन-दर्शन एवं उनके सद्भावपूर्ण विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कृतसंकल्पित है। विभिन्न देशों के साहित्यकारों को जोड़कर विश्व शांति, सामाजिक समरसता और मानवता का संदेश प्रसारित करना इसका प्रमुख उद्देश्य है। 65 दिनों में 65 पुस्तक कवर विमोचन इस साहित्यिक पहल की उल्लेखनीय उपलब्धि है।प्रकाशक: गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन्स एवं दिव्य प्रेरक कहानियाँ ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत।