अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, दो घायल

Share
महोबा : झांसी-मीरजापुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खाई में गिरकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। फिलहाल बड़ा हादसा होने से टल गई।थाना क्षेत्र के ग्राम सुगिरा के पास पनवाड़ी से महोबा की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी और पेड़ से टकरा गई। चालक 38 वर्षीय पवन सिंह निवासी महोबा समेत दो लोग घायल हो गए। वहीं कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने कार में फंसे चालक और दूसरे घायल को बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाने को कहा, लेकिन दोनों घायलों ने एंबुलेंस से जाने से इंन्कार कर दिया। इसके बाद ये लोग अन्य वाहनों से वापस चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक कुलपहाड़ अवधेश मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *