बच्चों के स्वस्थ भविष्य की पहल, मनोरथपुर में 68 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण 

Share
वाराणसी। बच्चों के स्वस्थ भविष्य एवं बेहतर स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मनोरथपुर में 68 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विकास क्षेत्र काशी विद्यापीठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिसिरपुर की चिकित्सकीय टीम ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।चिकित्सकीय टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. रुद्रप्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत परिषदीय विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के कान, आंख, दांत सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की जाती है। बीमारी की पहचान होने पर बच्चों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से बीमार बच्चों के उपचार के लिए भी सरकार द्वारा विशेष चिकित्सा व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान डॉ. रुद्रप्रकाश, डॉ. रोहन रघुवंशी, डेंटल हाइजिनिस्ट श्री संतोष कुमार मिश्र, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमिताभ मिश्र, शिक्षिका श्रीमती यदुरिमा एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम से बच्चों एवं अभिभावकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *