जय बजरंग सेवा समिति की पहल लाई रंग, छठ घाट की हुई साफ-सफाई

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। छठ महापर्व को लेकर म्योरपुर कस्बे में तैयारियां तेज हो गई हैं। बजरंग बली मंदिर के समीप स्थित छठ घाट की जय बजरंग सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई कराकर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की पहल की है। समिति के सदस्यों ने घाट परिसर से गंदगी, झाड़ियां और कचरा हटवाने के साथ मैदान में मिट्टी डालकर जमीन को समतल कराया, जिससे छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।समिति के पदाधिकारियों ने मजदूर लगाकर पूरे घाट परिसर की सफाई कराई। वहीं कार्यकर्ताओं ने स्वयं भी श्रमदान कर अभियान में सहयोग किया। बुधवार को ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने छठ घाट का दौरा कर साफ-सफाई और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने समिति के कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छठ आस्था का महापर्व है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस तरह की पहल सराहनीय है। समिति के अध्यक्ष गणेश जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुए सफाई अभियान में इम्तियाज आलम, गोलू अग्रहरि, भोलू जायसवाल, मनोज जायसवाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि छठ पर्व तक घाट पर प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *