गड्ढों में तब्दील हुआ मुर्धवा-बीजपुर मार्ग, हादसों का बढ़ा खतरा

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विशेषकर रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।म्योरपुर विकास खंड क्षेत्र में कस्बे के बाजार, लिलासी मोड़, रासपहरी डबल ब्रेकर, रनटोला रेलवे फाटक और कटौली मोड़ के पास सड़क कई दिनों से क्षतिग्रस्त है। गड्ढों के कारण दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहनों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। वहीं जमतीहवा, आरवाई सिंह घाटी, बेचन चढ़ाई और कुंडाडीह में सड़क संकरी होने से ट्रक और ट्रेलर जैसे बड़े वाहनों को मोड़ने में काफी परेशानी होती है। ऐसे स्थानों पर दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीण आनंददेव, रामानंद, मेहीलाल, शाह मुहम्मद, प्रशांत दुबे, अशोक मौर्य, उत्सव, हीरासिंह, प्रेमदयाल, आशीष, धर्मेंद्र और कमलेश आदि ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क के गड्ढों को तत्काल भरवाने की मांग की है। साथ ही संकरे स्थानों पर सड़क की चैड़ाई बढ़ाने और खतरनाक मोड़ों पर रोड ग्रिल लगवाने की मांग उठाई है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता शशि विश्वकर्मा ने बताया कि ठेकेदार को सड़क मरम्मत के लिए निर्देशित किया गया है। छठ पर्व के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *