भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया भाई दूज का पर्व

Share
शेरकोट । नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक भाई दूज का पावन पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और श्रद्धा के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। त्योहार को लेकर सुबह से ही घरों में खास उत्साह देखने को मिला। बहनों ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य तथा जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।भाई दूज के अवसर पर घरों में उत्सव जैसा माहौल रहा। बहनों ने भाइयों का तिलक कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट कर इस खास दिन को यादगार बनाया।इस दौरान दोनों के बीच प्रेम, अपनत्व और भावनाओं का खूबसूरत संगम देखने को मिला।इस अवसर पर लव्या, इंदिका, वाणी रस्तोगी, अनविका आदि बहनों ने अद्विक, हितेश, श्रेष्ठ रस्तोगी, सुमित वर्मा, रजत वर्मा आदि भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर मिई खिलाई। बहनों ने अपने भाइयों की खुशहाली और दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपना स्नेह जताया और जीवन के हर सुख-दुख में साथ निभाने का वादा किया।परिवारों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने पर्व का आनंद लिया। घरों में मिठाइयां बांटी गईं और परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। भाई दूज का यह पर्व केवल तिलक और उपहार तक सीमित नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच जीवनभर कायम रहने वाले प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और आत्मीयता के रिश्ते को और मजबूत करने का संदेश भी देता है। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *