शेरकोट । विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से 90 हजार रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने भतीजे के साथ मिलकर लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देता था। आरोप है कि वह फर्जी वर्क परमिट और वीजा बनाकर भी लोगों को दे देता था। थाना परिसर में प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसपी पूर्वी ए0 के0 श्रीवास्तव ने बताया कि मोहल्ला शेखान निवासी शमशाद पुत्र इरशाद ने 10 नवंबर को थाना शेरकोट में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मोहल्ला नई सराय निवासी सबील पुत्र वकील और दानिश पुत्र शकील ने उसे कतर में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। आरोपियों ने विदेश भेजने के नाम पर उससे 90 हजार रुपये ले लिए, लेकिन न तो उसे विदेश भेजा और न ही रकम वापस की। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मुकदमे में धोखाधड़ी से संबंधित अन्य धाराओं की भी बढ़ोतरी की गई।पुलिस के अनुसार, बुधवार 11 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी सबील पुत्र वकील निवासी मोहल्ला नई सराय को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने भतीजे दानिश के साथ मिलकर लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये लेते थे और फर्जी वर्क परमिट व वीजा उपलब्ध कराते थे। पुलिस के मुताबिक मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार होने की फिराक में था। मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।इस मौके पर सीओ आकांक्षा गौतम,थानाध्यक्ष राम प्रताप सिंह मौजूद रहे।