बहराइच। थाना रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव में खेत में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर हुए विवाद में ग्रामीण साबित अली की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बीते 9 नवंबर को लाठी-डंडों से हमला कर साबित अली को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था।बताया जा रहा है कि खेत में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दबंगों ने साबित अली पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई और मां को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की।पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुबारक अली, जलव्वाद, दौलत अली, जुबान अली, जैनब बेगम, नसीमुन निशा और आशिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद किए गए हैं।पुलिस ने सभी सातों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।